डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीबी नियंत्रण में सुधार के दिए निर्देश
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की।

Medininagar Palamu : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, टीबी नियंत्रण, कुपोषण उन्मूलन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत योजना, एबीएचए आईडी और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, नियमित प्रसव पूर्व जांच और शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में बताया गया कि मई 2026 तक जिले में संस्थागत प्रसव 95 प्रतिशत और पूर्ण टीकाकरण 94 प्रतिशत रहा है। गंभीर कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें एमटीसी में भर्ती कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपचार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं को "निक्षय मित्र" बनने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। जिले में उपचाररत 1,825 टीबी मरीजों में से 162 मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में आयुष्मान भारत योजना और एबीएचए आईडी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जून माह में जिले में 42,446 नई एबीएचए आईडी बनाई गई हैं और वर्तमान उपलब्धि 48.23 प्रतिशत दर्ज की गई है। बैठक में सिविल सर्जन, एमएमसीएच अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू के पत्थलचटी गांव में वर्षों बाद पहुंची पेयजल की सुविधा, उपायुक्त की त्वरित पहल से ग्रामीणों में खुशी

झारखण्ड में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के साथ हो रहा अन्याय , सरकार से की कार्रवाई की मांग







