डीसी ने शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना और ग्रिड सब स्टेशन कार्यों का किया निरीक्षण, सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य
पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में चल रही शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना फेज-02 और सुदना ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

Medininagar पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में चल रही शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना फेज-02 और सुदना ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कोयल नदी में निर्माणाधीन इंटकवेल, रेड़मा स्थित पानी टंकी, बाइपास रोड हाउसिंग कॉलोनी में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं जलमीनार का जायजा लिया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले निर्माण कार्यों में तेजी लाना आवश्यक है।
उपायुक्त ने कहा कि यह परियोजना मेदिनीनगर शहर के हजारों परिवारों को नियमित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सितंबर 2026 तक योजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए जुडको एवं कार्य एजेंसियों को नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने सुदना स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का निरीक्षण कर तीसरे पावर ट्रांसफार्मर के लिए बन रहे फाउंडेशन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अगले दो माह में फाउंडेशन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि तीसरा पावर ट्रांसफार्मर स्थापित होने से मेदिनीनगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष का बड़ा आरोप, डीएसपी और थाना प्रभारी ने किया दुर्व्यवहार !

बोकारो के सीबू को भारी पड़ा बकरा चोरी पर आवाज उठाना, आरोपी जंगल की ओर ले गए और बेदम की मारपीट







