मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन पर डीसी ने की सर्वदलीय बैठक, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति
पलामू जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 2,032 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है।

Jharkhand Palamu: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी दलों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
डीसी ने बताया कि पलामू जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 2,032 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। प्रारूप सूची के अनुसार जिले में कुल 14,99,296 मतदाता हैं, जिनमें 7,78,456 पुरुष, 7,20,839 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 2,65,651 ASDDF तथा 3,46,596 Anomalies Electors को नियमानुसार नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं नाम, पता, स्थानांतरण, विलोपन या अन्य त्रुटियों के सुधार के लिए भी निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपलब्ध रहेंगे। साथ ही पंचायत भवन, नगर निकाय कार्यालय, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय तथा CEO झारखंड की वेबसाइट पर भी प्रारूप मतदाता सूची देखी जा सकती है। बैठक में बताया गया कि 8-9 अगस्त और 22-23 अगस्त को विशेष दावा-आपत्ति शिविर लगाए जाएंगे। 15 अगस्त को ग्राम सभाओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर दावा एवं आपत्ति दर्ज कर नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के वोटर्स ध्यान दें!, जारी हुई नई मतदाता सूची, 4 सितंबर तक जुड़वा सकते हैं नाम

650वीं जयंती पर संत रविदास को नमन, बनारस से पहुंचे पावन माटी कलश का गिरिडीह में भव्य स्वागत







