आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीसी, बच्चों को अपने हाथों से परोसा हलवा
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह-1 एवं नावाडीह-2 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित पोषण

Palamu उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह-1 एवं नावाडीह-2 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित पोषण, शिक्षा, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषण ट्रैकर, स्टॉक रजिस्टर, बच्चों की उपस्थिति तथा लाभार्थियों से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा करते हुए सभी रिकॉर्ड को समय पर अद्यतन रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान बच्चों के नाश्ते का समय होने पर उपायुक्त ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को सूजी का हलवा परोसा तथा भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानकों और स्वच्छता की जांच की। उन्होंने बच्चों के बीच फल और टॉफियां भी वितरित कीं।
बच्चों के शैक्षणिक स्तर का आकलन करने के लिए उपायुक्त ने उनसे गिनती, सरल गणित और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि बच्चों के बुनियादी शिक्षण स्तर में और सुधार की आवश्यकता है। इस पर आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिका को बच्चों को रटने के बजाय समझ-आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने केंद्रों में पेयजल, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की साफ-सफाई और बच्चों के लिए अनुकूल सुविधाओं की समीक्षा करते हुए केंद्र परिसर में स्वच्छता और हाइजीन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय मुखिया ने निर्माणाधीन चेक डैम की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में स्थापित सोलर जल मीनार की कार्यशीलता और जलापूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका लिली रोशनी दांग, मॉयलोन टोपनो, सहायिका अनास्तासिया हेंब्रम, फुलमनी तीरु सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में दो कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत: बाइक सवार एक बच्चे की मौत, कई घायल

गोड्डा में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली, बकरी चरा रहे किसान की मौके पर मौत







