पोर्टल पर हुआ Cyber हमला, CBSE की टीम ने अटैक को किया विफल
56 हजार से अधिक छात्रों ने भरा सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन का आवेदन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को अपनी सत्यापन वेबसाइट पर हुए साइबर हम को असफल करने का दावा किया। बोर्ड ने बताया, दोपहर को वेबसाइट पर 3.8 मिलियन पैकेट के denial-of-service (DoS) अटैक का शिकार हुआ, लेकिन वेबसाईट पर काम कर रही तकनीकी टीम ने समय रहते हमले को नाकाम कर दिया।
वेबसाईट पर हुए इस हमले के बावजूद बोर्ड की सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही। 3 जून को रात 9:30 बजे तक लगभग 56,000 छात्रों द्वारा अंकों के सत्यापन और ऐन्सर शीट revaluation के लिए आवेदन दर्ज किए गए। बड़ी संख्या में छात्रों की सक्रियता को देखते हुए बोर्ड लगातार पोर्टल की निगरानी कर रहा है।
CBSE ने बताया कि आवेदन शुल्क जमा करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के पेमेंट गेटवे उपलब्ध हैं। फीस भरने के लिए संबंधित बैंकों में अकाउंट होना आवश्यक नहीं है। SBI के मुताबिक, उसके प्लेटफॉर्म द्वारा 40,000 से अधिक सफल लेनदेन हुया है, जबकि इंडियन बैंक के माध्यम से 5,000 से अधिक छात्रों ने शुल्क जमा किया है।
बोर्ड का कहना है कि छात्रों को बेहतर और तेज सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल में लगातार तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं। वर्तमान में हजारों कक्षा 12 के छात्र परिणामों की समीक्षा से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में CBSE ने भरोसा दिलाया है कि ऑनलाइन प्रणाली को सुरक्षित, स्थिर और सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









