मेस की थाली पर घमासान!, सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में शुल्क वृद्धि पर बवाल, गेट पर धरने पर बैठे छात्र
सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में मेस शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ सैकड़ों छात्रों ने मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया। प्रशासन से बातचीत और आश्वासन के बाद विवाद सुलझा और परिसर में शांति लौट आई।

Ranchi: सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड (CUJ) में रविवार को खाने के बिल को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच जमकर खींचतान देखने को मिली। हॉस्टल मेस के शुल्क में अचानक की गई बढ़ोतरी से नाराज सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए और विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। आक्रोशित छात्रों का साफ कहना था कि वे पुरानी तय दरों पर ही भोजन करेंगे और किसी भी कीमत पर अपनी जेब से एक भी अतिरिक्त रुपया नहीं देंगे।
गेट पर जुटी भारी भीड़, वार्ता के लिए पहुंचा प्रशासन
हॉस्टलर्स का यह प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र हो गया, जिससे यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। छात्रों के भारी गुस्से की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को भांपते हुए डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारी छात्रों को समझाने-बुझाने की कोशिश शुरू की।
पुरानी बनाम नई एजेंसी का पेच, बातचीत से सुलझा विवाद
मामले की जानकारी देते हुए डॉ. अनुराग लिंडा ने स्पष्ट किया कि पहले मेस का संचालन करने वाली एजेंसी कम दरों पर भोजन उपलब्ध करा रही थी, लेकिन हाल ही में नई एजेंसी के आने के बाद शुल्क बढ़ा दिया गया, जिससे यह पूरा विवाद खड़ा हुआ। फिर भी छात्र मानने को तैयार नहीं है वह रात 8:30 बजे तक धरने पर बैठे हुए हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







