CUET-UG 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों का खत्म हुआ इंतजार
NTA ने स्कोरकार्ड जारी किए, अब विश्वविद्यालय शुरू करेंगे प्रवेश प्रक्रिया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को Common University Entrance Test (CUET-UG) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। NTA के अनुसार, इस वर्ष 15.68 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जबकि 11.64 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा देशभर के केंद्रीय, राज्य और कुछ निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
CUET-UG 2026 का आयोजन 11 मई से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित मोड में किया गया था। कुछ अतिरिक्त सत्र 6 और 7 जून को भी आयोजित हुए। परीक्षा 321 शहरों और 13 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में 19 दिनों के भीतर 35 शिफ्टों में कराई गई थी। NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एक उम्मीदवार ने पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं 22 उम्मीदवारों ने तीन विषयों, 180 उम्मीदवारों ने दो विषयों और 3,214 उम्मीदवारों ने एक विषय में 100 परसेंटाइल प्राप्त किया।
इस वर्ष भी अंग्रेजी सबसे ज्यादा चुना जाने वाला विषय रहा। अंग्रेजी में 12.64 लाख से अधिक पंजीकरण हुए, जबकि 9.14 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए। NTA ने स्पष्ट किया है कि वह केवल परीक्षा और परिणाम जारी करता है। प्रवेश से जुड़ी मेरिट सूची, काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया संबंधित विश्वविद्यालय अपने नियमों के अनुसार अलग से जारी करेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









