गिरिडीह में अपराधी बेखौफ, रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी
गिरिडीह के कर्बला रोड में रेलवे कर्मी के घर से ताला तोड़ कर चोर 12 लाख के जेवर समेत नगद रुपए भी उड़ा ले गए.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में अपराधी अब तांडव कर रहे हैं. गुरुवार की शाम शहर के कर्बला रोड में एक रेलवे कर्मी कुणाल कुमार के घर 14 लाख के जेवर और नगद की चोरी हो गई. अपराधियों ने कर्बला रोड में रेलवे कर्मी कुणाल कुमार के घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
इस दौरान पड़ोसियों की सूचना पर कुणाल कुमार परिवार के साथ घर लौटे, तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. घर के कई कमरों में पूरा समान बिखरा पड़ा है. यहां तक कि अलमारी तोड़ कर दो लाख नगद समेत 12 लाख के जेवर की चोरी कर ली गई. उन्होंने घर में हुई चोरी की जानकारी कुणाल ने नगर थाना पुलिस को भी दी. पुलिस जांच के लिए पहुंची, और पूरे घर की पड़ताल की.
कुणाल समेत परिवार के सदस्यों को सन्देह है कि किसी जानकार व्यक्ति ने ही घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान कुणाल ने नगर थाना पुलिस को आवदेन देकर कार्रवाई का मांग किया है. जानकारी के अनुसार कुणाल ड्यूटी पर बाहर थे, जबकि परिवार वाले भी जरूरी काम से बाहर गए थे, करीब एक सप्ताह से घर सुनसान था. जिसका फायदा उठाकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार गृहस्वामी कुणाल चक्रधरपुर में रेलवे में पोस्टेड है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक







