मोबाइल टावर पर चढ़ा सनकी आशिक; नीचे उतरने को कहती रही पुलिस, लेकिन...
गिरिडीह में प्रेमिका के परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया तो गुस्से में आकर युवक मोबाइल टावर में चढ़ गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतरने को कहा लेकिन उसने किसी की एक भी न सुनी.

Giridih/ Jharkhand: सोशल मीडिया में इन दिनों मोबाइल टावर में चढ़ने का खूब ट्रेंड चल रहा है देश के अलग-अलग हिस्सों से सोशल मीडिया में ऐसी खबरें अक्सर आती है जहां प्यार हासिल नहीं होने पर कभी प्रेमी टावर पर चढ़ जाता है तो कभी घर वालों को मनाने के लिए प्रेमिका टावर पर चढ़ जाती है. अब ऐसा ही एक मामला गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना इलाके स्थित मोतीलदा गांव से सामने आया है जहां आज, सोमवार (18 मई 2026) को प्यार में पागल एक सनकी आशिक सुबह-सुबह अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया.
सनकी आशिक का नाम संजय रजक (30 वर्ष) है जो आज सुबह करीब 5 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. बताया जा रहा है कि संजय को एक लकड़ी कसे प्यार हो गया है जो गिरिडीह शहर की रहने वाली है. लेकिन लकड़ी के परिजनों को संजय के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. इसी बात से गुस्साएं संजय आज सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

इधर, इस मामले की सूचना जैसे ही बेंगाबाद थाना पुलिस को मिली मौके पर थाना प्रभारी अमन सिंह पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने युवक को घंटों देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश की और उसे नीचे उतरने को कहा, लेकिन युवक ने उनकी एक न सुनी. इस दौरान थाना प्रभारी और स्थानीय मुखिया ने उस लड़की को वहां बुलाया जिससे युवक प्यार करता है. युवती ने भी संजय को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ. जिसके बाद पुलिस ने थक-हार कर उसे छोड़ दिया. लेकिन उसे नीचे उतारने का प्रयास जारी है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/दीपक पाठक
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 4th Edition Asia Cake Oscars - World Edition 2026 में झारखंड की बेटी को मिला सम्मान

खोरठा भाषा पर एकदिवसीय सेमिनार 23 मई को, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और रामलखन सिंह यादव कॉलेज में होगा आयोजन







