नालंदा में मौत के मुंह में फंसी गाय ! स्थानीय लोगों ने ऐसे किया रेस्क्यू
एक गाय घास चरते-चरते एक संकरे नाले में जा गिरी और वहीं फंसकर रह गई. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Nalanda / Bihar (Report By- Virendra Kumar): नालंदा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपकी दिल को छू जाएगी. यह पूरा मामला जिले के बिहार थाना इलाके के कागजी मोहल्ले का है जहां एक गाय घास चरते-चरते एक नाले में जा गिरी और वहीं फंसकर रह गई. इस खबर की सूचना मिलते ही मुहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि स्थानीय लोगों की एक बड़ी अनहोनी टल गई और गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
बताया जा रहा है कि चरते-चरते एक ऐसे नाले में गिरी जो काफी संकरा था और नाले की चौड़ाई कम होने के कारण गाय उसके बीचों-बीच बुरी तरह फंस गई और बाहर निकलने में असमर्थ हो गई. गाय के नाले में गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम को इसकी सूचना दी, लेकिन मदद में देरी होती देख, मोहल्ले के युवकों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया.
करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत और जुगाड़ तकनीक के सहारे स्थानीय लोगों ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन संकरा नाले की वजह से गाय के शरीर पर कई जगहों चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि यह गाय टिकुलीपर इलाके के किसी व्यक्ति की है, जो चरते-चरते कागजी मोहल्ला पहुंच गई थी और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई.
स्थानीय लोगों ने बताया कि गाय करीब दो घंटे तक नाले में फंसी रही. नगर निगम को सूचना दी गई थी, लेकिन लोगों ने मिलकर उसे बाहर निकाला. स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई. हालांकि इस घटना ने शहर में खुले और संकरे नालों की व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में SFC के मजदूरों की हड़ताल, न्यूनतम मजदूरी और बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन तेज

मोकामा में जुगाड़ गाड़ी और एम्बुलेंस में भीषण टक्कर, एम्बुलेंस में लगी आग, जलकर खाक







