सिपाही भर्ती पेपर लीक जमानत पर फंसा पेंच, कोर्ट ने मांगी केस डायरी
अपर न्याययुक्त की कोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख बुधवार तय, जांच में संगठित नेटवर्क की भूमिका सामने आने के बाद बढ़ी कानूनी हलचल

*Ranchi*:- झारखंड की बहुचर्चित सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में न्यायिक प्रक्रिया तेज हो गई है। इस केस में जेल में बंद आरोपी सुमित कुमार की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई हुई। मामला अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केस डायरी मंगाने का निर्देश दिया। अब इस पर अगली सुनवाई बुधवार को निर्धारित की गई है।
गौरतलब है कि इस प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल को एक साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अगले दिन सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच के दौरान एक संगठित नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं, जो कथित तौर पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें परीक्षा से पहले तैयारी कराता था।
सूत्रों के अनुसार, गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों से भारी राशि वसूलते थे और उन्हें अलग स्थान पर रखकर प्रश्नों के संभावित उत्तर याद करवाते थे। इस पूरे मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज है और पुलिस की जांच जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा







