गुमला में राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी का पुतला फूंका
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।


Gumla: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शहीद चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने किया। पुतला दहन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में भी नारे लगाए गए।
FIR वापस लेने की मांग
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी के खिलाफ गलत तरीके से FIR दर्ज की गई है। इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी ने पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस नहीं ली जाती, तब तक पार्टी की ओर से विरोध जारी रहेगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







