मानवता की मिसाल: सड़क पर तड़पते अज्ञात व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने कांग्रेस नेता इंद्रजीत सिंह, पहुंचाया अस्पताल
तेज रफ्तार की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान गंवा बैठते है तो कई लोग सड़कों पर पड़े-पड़े कराहते रहते है और अंततः वे दम तोड़ देते हैं. लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोग उस घायल व्यक्ति की मदद के बजाय वहां खड़े होकर तमाशा देखते हैं

Ranchi News: राजधानी रांची में आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है जिसकी चपेट में आकर कई लोग अपनी जान गंवा बैठते है तो कई लोग सड़कों पर पड़े-पड़े कराहते रहते है और अंततः वे दम तोड़ देते हैं. लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोग उस घायल व्यक्ति की मदद के बजाय वहां खड़े होकर तमाशा देखते हैं और कई तो मोबाइल निकाल कर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखे जाते है. दरअसल, रांची से सड़क हादसे की एक ऐसी ही खबर सामने आई है लेकिन यहां कांग्रेस नेता सह समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए लोगों को इंसानियत की एक नई सीख दी.
बता दें, यह पूरा मामला हटिया स्थित सिंह मोड़ के पास का है जहां एक व्यक्ति तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया. वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा कराह रहा था. वहां लोगों का भीड़ जुटी लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया. वहीं इस घटना की सूचना जैसे ही कांग्रेस नेता इंद्रजीत को मिली, वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिना देरी के घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अपने गाड़ी से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.
आगे आकर किसी का मदद करना सचमुच काबिल-ए-तारीफ- स्थानीय
युवक के प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया और उनसे संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए उन्होंने खुद उसे रिम्स भिजवाया. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इंद्रजीत की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की.
इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि आज जब लोग वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में किसी का आगे आकर मदद करना सचमुच काबिल-ए-तारीफ है. वहीं, इंद्रजीत सिंह ने कहा कि “मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं. जरूरतमंद की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है.”
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






