BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा- “जेपी गोलंबर बना जलियांवाला बाग”
शुक्रवार को पटना के जेपी गोलंबर के पास परीक्षा में हो रही देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर दिया था. जिसपर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी गई.

Motihari, Bihar: पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी ने पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपने अधिकार और नौकरी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद निंदनीय है.
कांग्रेस नेता प्रोफेसर विजय शंकर पाण्डेय और ओसैदूर रहमान खान ने कहा कि राजधानी पटना में बिहार के होनहार युवाओं को बेरहमी से पीटा गया. कई अभ्यर्थियों का सिर फट गया तो कई के हाथ-पैर टूट गए. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में दो लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार बहाली प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा रही है.
नेताओं ने कहा कि टीईटी-एसटीईटी पास अभ्यर्थी लंबे समय से TRE-4 वैकेंसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार केवल तारीख पर तारीख दे रही है. इस बीच बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उम्र सीमा पार कर चुके हैं और उनका भविष्य अंधकार में चला गया है.
कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब युवा अपने हक की मांग करने पटना पहुंचे तो “जुल्मी सरकार की जुल्मी पुलिस” ने उन्हें सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. उन्होंने कहा कि “जेपी गोलंबर जलियांवाला बाग जैसा प्रतीत हो रहा था और पुलिस जनरल डायर की भूमिका में नजर आई.”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है. स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, लेकिन सरकार नई नियुक्तियां नहीं कर रही. उल्टा नौकरी मांगने वाले अभ्यर्थियों को पुलिसिया दमन का सामना करना पड़ रहा है.
कांग्रेस पार्टी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह मौक पर मौजूद







