गैस संकट पर कांग्रेस का राज्यव्यापी अंदोलन का ऐलान, हर जिले में करेंगे एक साथ प्रदर्शन
गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और आम लोगों को हो रही परेशानियों को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है. पार्टी का दावा है कि यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि “जन आक्रोश” का प्रदर्शन होगा,

Motihari (Bihar): बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमाहट बढ़ने वाली है. गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और आम लोगों को हो रही परेशानियों को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है. पार्टी का दावा है कि यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि “जन आक्रोश” का प्रदर्शन होगा, जिसमें हर जिले में एक ही समय पर कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे.
पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी भी इस आंदोलन को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है. जिला अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मोतिहारी के जानपुल चौक को आंदोलन का केंद्र बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग जुटेंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा.
गप्पू राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई पर सीधा असर पड़ा है. गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है, अवधेश की जनता अपना सारा काम छोड़-छाड़ कर गैस लेने के लिए लाइन में खड़ी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पूर्वी चंपारण के लोगों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की लड़ाई है जो गैस संकट से जूझ रहा है.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में सरला ब्रह्मा बाल विद्या मंदिर का 51वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर झारखंड के पूर्व काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप







