गिरिडीह पुलिस के समक्ष अपराधी का कबूलनामा: नशीले कैप्सूल खाकर कर सकते हैं किसी का कत्ल भी, देते थे लूटपाट को अंजाम
गांजा और 10 कैप्सूल का सेवन कर अपराधी कर सकता है हर अपराध, गिरिडीह नगर थाना के पूछताछ में लूटकांड के गिरफ्तार अपराधी ने किया खुलासा, गांजा और नशीले कैप्सूल बरामद

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह में अपराधी नशे का सेवन कर अपराध को अंजाम देने का नया ट्रेंड सेट कर रहे हैं. पुलिस ने एक ऐसे ही अपराधी को दबोचा है, जिसका नाम अफरोज शेख बताया जा रहा है. उसने बताया कि वह नगर थाना इलाके के न्यू चूड़ी मुहल्ले का रहने वाला है. उसने अपराध करने का अपना तरीका भी बताया. कहा कि चोरी या लूटपाट की वारदात के पहले वह और उसके साथी नशीली गोली का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें हिम्मत मिलती है. गिरफ्तारी के बाद सदर एसडीपीओ जितवाहन और नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने साझा प्रेस वार्ता की, जिसमें मामले से संबंधित सारी जानकारी दी.
मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अफरोज ने अपने दो साथियों रवानी कुरेशी और अकबर कुरेशी के साथ मिलकर पिछले साल 11 दिसंबर और इस साल 17 अप्रैल को न्यू सर्किट हाउस के पास संकेत कुमार से डेढ़ लाख का मोबाइल और पैसे से भरा पर्स लूट लिया था. अफरोज समेत तीनों साथियों ने संकेत को पिस्तौल का भय दिखाकर लूटा था. इसके साथ ही उन्होंने दिलीप लकड़ा नाम के व्यक्ति से एटीएम के साथ एक बैग भी लूटकर फरार हो गया था.
इस दौरान दोनों भुक्तभोगियों ने नगर थाना में केस दर्ज कराया था. पुलिस जब जांच में जुटी, तो पहले गुप्त सूचना पर अफरोज शेख को दबोचा गया. सख्ती से किए गए पूछताछ में अफरोज ने शहर के कुरैशी मुहल्ले के अकबर कुरेशी और रवानी कुरैशी के नाम का खुलासा करते हुए कहा कि ये दोनों भी उसके साथ संकेत और दिलीप लकड़ा से लूटकांड में शामिल थे. इतना ही नहीं अकबर कुरेशी और रवानी कुरैशी दोनों अपने घर में डेढ़ किलो गांजा का स्टॉक रखने के साथ नशीली गोली 10 कैप्सूल के 50 पिस का स्टॉक तक रखे हुए हैं. इसी का सेवन कर तीनों लूटकांड की घटना को अंजाम देते रहे थे.
सदर एसडीपीओ जितवाहन और नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने यह भी बताया कि अकबर और रवानी कुरैशी के घर छापेमारी कर गांजा का स्टॉक और 10 कैप्सूल बरामद किया गया. जबकि लूटे गए नगद रुपए भी बरामद किए गए.
फिलहाल अकबर और रवानी दोनों फरार हैं. लेकिन पूछताछ में अफरोज ने खुलासा किया है कि गांजा और नशीले कैप्सूल के सेवन के बाद ही अपराधी हर अपराध करने में सफल रहते हैं. इतना ही नहीं इन दोनों नशीले पदार्थों के सेवन से अपराधी किसी की हत्या तक कर सकते हैं.
Report By - Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम

सुपौल में हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार







