बापूधाम महोत्सव में CM का विकास को लेकर का बड़ा ऐलान, मोतिहारी को 285 करोड़ की सौगात
मोतिहारी के गांधी मैदान में बापूधाम महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हुआ। CM सम्राट चौधरी ने करीब 285 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।


पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गांधी मैदान स्थित मुख्य मंच पर पहुंचते ही मौजूद जनसैलाब और मंचासीन वरिष्ठ नेताओं ने करतल ध्वनि और फूलों की माला से उनका जोरदार स्वागत किया। राजकीय समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
गांधी मैदान पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने चंपारण की ऐतिहासिक धरती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को नमन करते हुए बापू के आदर्शों को बिहार के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।
285 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
बापूधाम महोत्सव का मंच पूर्वी चंपारण के लिए विकास के बड़े ऐलानों का गवाह बना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के चहुंमुखी विकास के लिए करीब 285 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए जिले में सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने मजुराहा-बेरुआ घाट पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया। इस पुल के शुरू होने से आसपास के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। वहीं धनवती नदी पर मजुराहा से बालगंगा को जोड़ने वाले नए पुल का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने अरेराज जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण की भी घोषणा की। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन को और सुगम बनाने की उम्मीद है।
मोतिहारी में बनेगा अत्याधुनिक तारामंडल
कार्यक्रम में मोतिहारी को बड़ी सौगात के रूप में तारामंडल (प्लैनेटेरियम) बनाने की घोषणा की गई। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंच से मोतिहारी में अत्याधुनिक तारामंडल के निर्माण की घोषणा की।तारामंडल के निर्माण से जिले के विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान और विज्ञान की आधुनिक सुविधाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। यह परियोजना मोतिहारी के शैक्षणिक और पर्यटन क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बरियारपुर में मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
जीविका समूहों की महिलाओं को दो लाख तक की सहायता
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने पीएचडी करने वाली छात्राओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति देने की घोषणा भी की। सरकार की इस घोषणा को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सम्राट चौधरी ने फिर एक बार मोतिहारी में चीनी मिल स्थापना करने की घोषणा की है
बता दे की मोतिहारी में पहले से मौजूद चीनी मिल बीते एक दशक से बंद पड़ा हुआ है और उसे चीनी मिल में सैकड़ो किसानों के लगभग करोड़ों रुपए चीनी मिल में फंसे हुए हैं इसके बावजूद वर्षों से और हर बार नेट आते हैं मोतिहारी के चीनी मिल की चालू करने को लेकर बयान देते हैं लेकिन बीते एक दशक से अब तक चीनी मिल चालू नहीं हो पाया लेकिन फिर एक बार मोतिहारी के गांधी मैदान से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुराने चिली मिल को चालू नहीं कर कर नए चीनी मिल की स्थापना को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
(मोतिहारी से प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विधानसभा को मिला नया ‘सचिव’, जानिए कौन हैं संजय कुमार सिंह और क्या रहा है सफर

4-5 सितंबर को OTA में बड़ा आयोजन, 254 कैडेट्स पहनेंगे अधिकारी का सितारा







