CCTV कैमरे लगेंगे, Live Feed जाएगी कंट्रोल सेंटर! नर्सिंग कॉलेजों पर सरकार की कड़ी नजर
बिहार में नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। जिला स्तर पर नर्सिंग कॉलेजों का Physical Inspection होगा और CCTV की Live Feed से कक्षाओं की निगरानी की जाएगी।


पटना। बिहार में नर्सिंग शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सुधार की प्रक्रिया तेज कर दी है। नर्सिंग कॉलेजों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अब जिला स्तर पर कमेटी गठित कर फिजिकल इंस्पेक्शन कराया जाएगा। वहीं, कॉलेजों की कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी के लिए CCTV कैमरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत की अध्यक्षता में नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नर्सिंग कॉलेजों में मानकों की होगी जांच
बैठक में BNRC Portal, नर्सिंग कॉलेजों की Recognition और Nursing Workforce Reforms से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सिंग संस्थानों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की नियुक्ति, समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों का इंटरनल एसेसमेंट निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराने पर जोर दिया।
जिला स्तर पर कमेटी करेगी Physical Inspection
स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि नर्सिंग कॉलेजों में निर्धारित मानकों की जांच के लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जाए। यह कमेटी संस्थानों का फिजिकल इंस्पेक्शन करेगी। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की आधारभूत संरचना, शिक्षण व्यवस्था, मानव संसाधन, आवश्यक सुविधाओं और अन्य निर्धारित मानकों की गहन जांच की जाएगी। जिन संस्थानों में कमियां पाई जाएंगी, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया जाएगा। इसके लिए सभी नर्सिंग कॉलेजों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया है।
CCTV से होगी कक्षाओं की लाइव निगरानी
नर्सिंग कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था की निगरानी को मजबूत करने के लिए CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेजों को अपने कैमरों की Live Feed का लिंक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को उपलब्ध कराना होगा।इसके जरिए कक्षाओं में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की लाइव निगरानी और निरीक्षण किया जा सकेगा। विभाग का मानना है कि इससे शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता, नियमितता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी।
बैठक में नए Portal पर प्राप्त LOP से जुड़े आवेदनों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही मान्यता के लिए पहले ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
Inspection Request नहीं करने वाले संस्थानों पर भी कार्रवाई
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिन संस्थानों ने मान्यता के लिए निरीक्षण का अनुरोध नहीं किया है, उनके मामलों में भी निर्धारित समय-सीमा तय की जाए। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निरीक्षण कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण व्यवस्था को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए Randomized Inspection Committees के माध्यम से फिजिकल इंस्पेक्शन कराने पर भी जोर दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने स्पष्ट किया कि नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संस्थानों में निर्धारित मानकों के अनुपालन के साथ निगरानी और निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। सरकार का उद्देश्य नर्सिंग संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के साथ बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करना है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और भविष्य के लिए बेहतर नर्सिंग वर्कफोर्स तैयार हो सके।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

क्या खतरे में है चिराग पासवान की जान? धमकी भरे पत्र में ‘खतरनाक आतंकवादियों’ का जिक्र

विधानसभा को मिला नया ‘सचिव’, जानिए कौन हैं संजय कुमार सिंह और क्या रहा है सफर







