गंगा जल परियोजना पर CM नीतीश का मेगा निरीक्षण, मोतनाजे पहुंचकर परखी जमीनी हकीकत
मुख्यमंत्री नीतीशी कुमार नवादा जिले के नीरदीगंज प्रखंड की डोहड़ा पंचायत स्थित मोतनाजे गांव पहुंचे जहां उन्होंने जल संचित योजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया. मौके पर सीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Bihar (Nawada): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को नवादा जिला पहुंचे. यहां उन्होंने नीरदीगंज प्रखंड की डोहड़ा पंचायत स्थित मोतनाजे गांव में जल संचित योजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन पर नवादा जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन जलाशय एवं जल शोधन संयंत्र का स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन किया. मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और स्पष्ट निर्देश दिया कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बता दें, सरकार की तरफ से गंगा उद्वहन योजना के अंतर्गत नवादा जिले तक गंगा जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी पहल की जा रही है. इस परियोजना के माध्यम से संचित जल का उपयोग पेयजल आपूर्ति तथा सिंचाई सहित विभिन्न बहुउद्देशीय कार्यों में किया जाएगा. जिससे जिले के हजारों परिवारों को दीर्घकालिक जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है.
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर नवादा एवं नालंदा प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे अधिकारियों एवं अभियंताओं की टीम परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के लिए लगातार कार्य में जुटी हुई है. मुख्यमंत्री के निरीक्षण से परियोजना कार्य में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है.
रिपोर्ट- सोनू सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत






