स्वास्थ्य विभाग के 200 डॉक्टरों को आज नियुक्ति पत्र सौंपेंगे CM हेमंत सोरेन
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के 200 डॉक्टरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्तियों की सौगात देंगे. इसमें नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 100 डॉक्टर सरकारी और 100 अनुबंध पर बहाल होंगे.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: झारखंड में हेमंत सरकार लगातार राज्य की डॉक्टरों को नियुक्ति कर रही है इसी के तहत आज गुरुवार (25 सितंबर 2025) को एक बार फिर से झारखंड स्वास्थ्य विभाग के 200 डॉक्टरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्तियों की सौगात देंगे. इसमें नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 100 डॉक्टर सरकारी और 100 अनुबंध पर बहाल होंगे.
बता दें, राजधानी के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित 'नियुक्ति पत्र वितरण समारोह' में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 1 बजे इन डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस दौरान कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और अन्य स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना

RIMS की अधिकृत जमीन को गलत तरीके से खरीद बिक्री करने मामले में ACB ने 4 लोगों को दबोचा






