रात 10 बजे घर में युवक और दो बच्चों की मां के साथ पकड़े जाने का दावा! ‘पंखा ठीक कराने बुलाया था’...
कटिहार के एक गांव में रविवार रात अचानक ऐसा मामला सामने आया कि देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एक युवक और महिला को लेकर शुरू हुई चर्चा ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। आखिर रात में ऐसा क्या हुआ था?


कटिहार: रात करीब 10:00 बजे ग्रामीणों के भीड़ एक घर के बाहर जुड़ गई। ब्राह्मणों ने दावा किया कि उन्होंने एक युवक को दो बच्चों की मां के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। इसके बाद कुछ समय के लिए उन्हें रोका गया। यह घटना है फलका थाना क्षेत्र के विजय ओला बरेटा गांव का जहां रविवार की रात एक युवक और महिला को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है और इस मामले को लेकर पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है।
आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया
ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक की पहचान 22 वर्षीय राकेश कुमार रविदास के तौर पर हुई है। वहीं महिला विजय टोला गांव के एक निवासी की पत्नी बताई जा रही है। महिला के दो बच्चे भी हैं। ब्राह्मणों ने दोनों पर आरोप लगाया है कि दोनों रात के समय आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए थे। इसके बाद लोगों ने दोनों को रोक लिया। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी।
‘पंखा ठीक कराने बुलाया था’
पूरे मामले मे महिला ने बयान दिया है कि उसने युवक को पंखा ठीक करने के लिए बुलाया था। इस बयान के सामने आने के बाद मामले ने दूसरा मोड़ ले लिया। महिला के इस बयान के बाद ग्रामीणों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं होने लगी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों की जांच के बाद यहां स्पष्ट हो पाएगा कि रविवार रात घर में वास्तव में क्या हो रहा था।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोकामा नगर परिषद में काम ठप! रोशन कुमार की गिरफ्तारी पर भड़के कर्मचारी, 72 घंटे का अल्टीमेटम

पूर्णिया में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत! पति ने पत्नी के सीने में मारी गोली







