बापू की धरती मोतिहारी में सजेगा चिकित्सा महाकुंभ ! BIMACON-26 को लेकर प्रेस वार्ता
मोतिहारी में आगामी 22 फरवरी को बिहार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) का 81वां राज्य स्तरीय सम्मेलन BIMACON-26 भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा. इसे लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई.

Bihar (Motihari): बापू की धरती मोतिहारी में आगामी 22 फरवरी को बिहार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) का 81वां राज्य स्तरीय सम्मेलन BIMACON-26 भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा. इसे लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई.
इस एकदिवसीय महाआयोजन का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा और कार्यक्रम देर रात 11 बजे तक चलेगा. आयोजन स्थल अमर रिसॉर्ट को अत्याधुनिक सुविधाओं से सजाया जा रहा है. कार्यक्रम की कमान बिहार IMA के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं BIMACON-26 के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. आशुतोष शरण के हाथों में है.
देश-प्रदेश के नामचीन डॉक्टरों का जुटेगा जमावड़ा
सम्मेलन में बिहार सहित देश के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक हिस्सा लेंगे. नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. अनिक कुमार नायक, नेशनल सेक्रेटरी डॉ. सरवरी दत्ता (कोलकाता) तथा नेशनल वाइस प्रेसिडेंट समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे.
AI और कैंसर वैक्सीन रहेगा मुख्य आकर्षण
इस बार BIMACON-26 की सबसे बड़ी विशेषता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कैंसर वैक्सीन पर आधारित वैज्ञानिक सत्र होंगे. पटना से आई विशेषज्ञ टीम डॉक्टरों को AI आधारित आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का प्रशिक्षण देगी. वरिष्ठ डॉक्टर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे, जिससे चिकित्सा जगत में हो रहे नवीनतम शोध और तकनीकी बदलावों की जानकारी मिलेगी.
जूनियर डॉक्टरों के लिए सुनहरा अवसर
कार्यक्रम में JDN (जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क) के एमबीबीएस और पीजी कर रहे युवा डॉक्टर भी शामिल होंगे. डॉ. आशुतोष शरण ने बताया कि CME (Continuing Medical Education) में भाग लेने पर नेशनल मेडिकल काउंसिल द्वारा 4 घंटे का क्रेडिट आवर्स प्रदान किया जाएगा, जो पीजी शोध और करियर में सहायक होगा.
मोतिहारी में चिकित्सा क्षेत्र की नई शुरुआत
डॉ. शरण ने कहा कि जैसे भारत ने पोलियो उन्मूलन में सफलता पाई और टीबी उन्मूलन के लिए सरकार व डॉक्टर मिलकर कार्य कर रहे हैं, उसी प्रकार कैंसर के निवारण हेतु भी शोध और नवाचार जरूरी हैं.
उन्होंने विश्वास जताया कि BIMACON-26 के बाद मोतिहारी में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित चिकित्सा व्यवस्था की नई परिकल्पना साकार होगी.
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. टी.पी. सिंह ने डॉ. शरण को IMA प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि यह मोतिहारी के लिए गर्व का विषय है और यह आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगा.
वहीं, कार्यक्रम के सचिव डॉ. सौरभ गुप्ता ने कहा कि यह सम्मेलन डॉक्टरों के लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा और उनके भविष्य को नई दिशा देगा.
Report: Pratik Singh
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू के गृह जिले में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, गिरिडीह सदर अस्पताल में दो सेवाएं ठप

कटिहार में बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा, 75 वर्षीय पति ही निकला पत्नी का हत्यारा






