गिरिडीह में JLKM प्रमुख जयराम महतो को आवदेन देकर एक युवक ने पार्टी के नगर अध्यक्ष पर लगाया ठगी का आरोप
जेएलकेएम के एक नेता के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में काम लगाने के बदले एक युवक से मुद्रा मोचन करने का मामला सामने आया है. यहां तक कि रुपये लेने के बाद भी युवक को काम नहीं दिलाया गया. जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Giridih (Jharkhand): जनता के बीच अपनी पैठ बनाने वाली पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा जनता से जुड़े कई मुद्दों को लेकर प्रखर रही है. इस बीच औद्योगिक क्षेत्र में मरने वाले मजदूरों को मुआवजा दिलाने का मुद्दा हो या फिर गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को उनका हक दिलाने का मामला हो. जेएलकेएम के नेता और कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ आंदोलन को सफल बनाने में रहे. इसी बीच जेएलकेएम के एक नेता के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में काम लगाने के बदले एक युवक से मुद्रा मोचन करने का मामला सामने आया है. यहां तक कि रुपये लेने के बाद भी युवक को काम नहीं दिलाया गया. जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
जानकारी के अनुसार, देवरी के मोहम्मद नौशाद ने जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि जेएलकेएम के नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी ने उनसे गिरिडीह जिला में संचालित स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कंपनी में काम लगाने के बदले 60 हजार रुपए लिए हैं लेकिन कई माह बीत जाने के बाद न ही उन्हें रोजगार दिया गया है और न ही पैसा वापस लौटाया गया है.
मो. नौशान ने अपने आवेदन में कहा कि कई बार उन्होंने नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी से पैसे की मांग की, लेकिन वे सिर्फ टाल-मटोल कर रहे है. जब उन्होंने मामले को पार्टी अध्यक्ष के समक्ष रखने की बात कही तो भी पैसा नहीं लौटाया गया. मोहम्मद नौशाद ने सभी तरह के दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उसके पैसे लौटाने की अपील की है.
बहरहाल अब देखना ये है कि जनता के लिए आवाज उठाने वाली पार्टी के रूप में पहचान बना रही जेएलकेएम के गिरिडीह नगर अध्यक्ष द्वारा इस तरह के मामले को अंजाम देते हुए मुद्रा मोचन कर एक गरीब युवक को परेशान करने के मामले को पार्टी सुप्रिमो संज्ञान में लेती है या नहीं, इधर दल के नगर अध्यक्ष सलमान ने नौशाद का के आरोपो को बेबुनियाद बताया. साथ ही कहा कि दल प्रमुख जयराम महतो पूरे मामले की जांच करें.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अनियमित बिजली आपूर्ति और डिजिटल मीटर से लूट पर BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ दिया धरना

बिहार के अरवल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ ! हथियार के साथ 5 लोग गिरफ्तार







