पत्नी कल्पना सोरेन संग रजरप्पा मंदिर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, राज्यवासियों के लिए की सुख, समृद्धि, खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ आज, 7 फरवरी 2026 को रामगढ़ जिला के रजरप्पा पहुंचे, जहां प्रसिद्ध सिद्दपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाल की कामना की.

Ranchi News: आज, 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन संग रामगढ़ स्थित रजरप्पा पहुंचे. जहां उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना की और माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति के लिए कामना की. पूजा के दारान मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया और शीश झुकाकर मां छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा.
मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई. वहीं, इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया. पूजा के दौरान उनके साथ रामगढ़ से कांग्रेस विधायक ममता देवी और कई अन्य उपस्थित रहें. 

CM हेमंत और कल्पना सोरेन की आज है 20वीं शादी सालगिरह
बता दें, आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन की शादी की 20वीं सालगिरह है. उन्होंने इसी दिन यानी 7 फरवरी 2006 को परिवार की सहमति के बाद संताली रीति-रिवाज से शादी रचाई थी हेमंत सोरेन की बारात रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा से क्योंझर के लिए रवाना हुआ था. हेमंत सोरेन की शादी उस वक्त हुई थी जब उनके पिता दिवंगत दिशोम गुरू शिबू सोरेन केंद्र सरकार में कोयला मंत्री के पद पर कार्यरत थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान







