दावोस से देर रात लंदन पहुंचे CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, झारखंड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के सदस्यों ने किया जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार देर रात दावोस से लंदन पुहंचे. इस दौरान लंदन में रह रहे झारखंड स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

London/Ranchi: 21 जनवरी 2026 (बुधवार) की देर रात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक, प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य दावोस से लंदन पहुंचे. इस मौके पर लंदन में रह रहे झारखंड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया.
पारंपरिक गीत संगीत से हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के लंदन पहुंचने पर झारखंड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के सदस्यों ने पारंपरिक गीत संगीत से उनका स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आपके इस स्वागत सम्मान से अभिभूत हूं. निशब्द हूं. मेरे प्रति आपका यह सम्मान और प्यार देखकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. लंदन में हमारे लोग झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं. आप सबका हार्दिक आभार.
कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन जी और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ देर रात लंदन पहुंची. झारखंड के हमारे स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत के लिए हार्दिक आभार. सभी को झारखण्डी जोहार !
अपने बीच अपने मुख्यमंत्री को पाकर भावुक हुए सभी
वहीं, लंदन में रह रहे झारखंड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन का पारंपरिक गीत संगीत से स्वागत किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रति स्नेह और प्यार दर्शाया. मौके पर सभी लोग अपने बीच अपने मुख्यमंत्री को पाकर भावुक हो गए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






