Chhattisgarh Plane Crash: अफवाह निकली प्राइवेट प्लेन क्रैश की खबर, डीसी ने की पुष्टि
छत्तीसगढ़ के जसुपर में प्लैन क्रैश की खबर की खूब चर्चा हुई. जिसे स्थानीय प्रशासन द्वारा जांच किए जाने के बाद अफवाह करार दिया गया है. बताया गया कि वह जंगल में लगी आग थी, जिसका धुआं देख लोगों ने उसे विमान दुर्घटना समझ लिया.

Chhattisgarh Plane Crash: सोमवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के जसपुर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर तेजी से वायरल हुई. सूचना मिलते ही जब जसपुर डीसी घटनास्थल पर मुआयना करने पहुंचे तो उन्हें प्लेन क्रैश के कोई तथ्य नजर नहीं आए. हां, जंगल के कुछ हिस्से में आग फैली हुई देखी जा सकती थी.
स्थानीय ग्रामीणों ने रतनपहली जंगल क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में धुआं उठता देखा तो उन्हें लगा कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जिसके बाद डीसी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे.
जशपुर डीसी ने की अफवाह की पुष्टि
जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पूरे इलाके की जांच की, लेकिन प्लेन का कोई मलबा या दुर्घटना के कोई सबूत नहीं मिले. कलेक्टर ने कहा, 'कोई हादसा नहीं हुआ है. यह जंगल में लगी आग से उठने वाले धुएं की वजह से फैली अफवाह है.'
एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी पुष्टि
जांच के दौरान झारखंड और ओडिशा एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी संपर्क किया गया. दोनों जगहों से पुष्टि हुई कि उस इलाके में कोई ऐसा प्लेन नहीं उड़ रहा था जिसका संपर्क टूटा हो. एसएसपी ने भी पुष्टि की कि मौके पर प्लेन का कोई मलबा नहीं मिला.
NOTE: प्लैन क्रैश की खबर को स्थानीय प्रशासन द्वारा अफवाह करार दिया गया है. इस लिहाज से हमने खबर अपडेट की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

West Bengal में गरजे CM Yogi , बोले- BJP आई तो सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे गुंडे और माफिया

लोकसभा में Priyanka Gandhi Vadra का Amit Shah पर तंज, 'चाणक्य आज जिंदा होते तो..







