वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के बदले नियम, BLA अब रोज जमा कर सकेंगे सिर्फ 10 फॉर्म, जानिए चुनाव आयोग के नए गाइडलाइंस
झारखंड में चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट से जुड़े नए नियम लागू किए हैं। BLA अब रोज अधिकतम 10 फॉर्म जमा कर सकेंगे और 30 से ज्यादा फॉर्म पर फील्ड वेरिफिकेशन होगा।

Jharkhand Voter List : झारखंड में वोटर लिस्ट को एकदम सही, साफ-सुथरा और पारदर्शी बनाने के लिए भारत चुनाव आयोग ने नए गाइडलाइंस जारी किए हैं। राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) के. रवि कुमार ने बुधवार को बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) अब तय नियमों का पालन करते हुए ही वोटर लिस्ट से जुड़े फॉर्म इकट्ठा करके बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास जमा करा सकते हैं। जमा हुए सभी फॉर्मों की पूरी जांच के बाद ही इलेक्शन अफसर उन पर आगे का फैसला लेंगे।
अब रोज जमा होंगे सिर्फ 10 फॉर्म, जानिए क्यों घटा लिमिट
के. रवि कुमार ने बताया कि ड्राफ्ट (प्रारूप) वोटर लिस्ट छपने से पहले तक एक BLA हर दिन ज्यादा से ज्यादा 50 फॉर्म जमा कर सकता था। लेकिन अब चुकी झारखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जा चुकी है, इसलिए यह लिमिट घटाकर रोज सिर्फ 10 फॉर्म कर दी गई है। यानी अब कोई भी BLA एक दिन में 10 से ज्यादा फॉर्म अपने एरिया के BLO को नहीं दे सकता।
BLA को देना होगा लिखित अंडरटेकिंग, लेनी होगी पूरी जिम्मेदारी
फॉर्म जमा करते समय BLA को फॉर्मों की लिस्ट के साथ एक लिखित घोषणा-पत्र (अंडरटेकिंग) भी देना होगा। इसमें BLA को लिखकर देना होगा कि उसने फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को खुद चेक कर लिया है और वह इनकी सच्चाई से पूरी तरह संतुष्ट है। इस लेटर पर BLA का पूरा नाम, उसकी पार्टी का नाम, तारीख और ओरिजिनल साइन होना जरूरी किया गया है।
30 से ज्यादा फॉर्म जमा हुए तो बड़े अफसर खुद करेंगे क्रॉस-चेकिंग
अगर कोई BLA पूरे अभियान के दौरान कुल 30 से ज्यादा फॉर्म जमा करता है, तो इलेक्शन कमीशन के बड़े अफसर (ERO या AERO) उन सभी फॉर्मों की खुद फील्ड में जाकर री-चेकिंग करेंगे। CEO ने कहा कि इस पूरी व्यवस्था का मकसद यह है कि किसी भी असली और योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से छूटने न पाए और किसी भी अपात्र या विदेशी नागरिक का नाम लिस्ट में गलती से भी न जुड़ पाए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नौकरी बेच रही है सरकार!, भर्ती सुधार यात्रा के 10वें दिन राहे-सोनाहातू में गरजे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो

नहीं मिली राहत, अब चलेगा मुकदमा!, टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर अशोक गुप्ता पर कोर्ट कसेगा कानूनी शिकंजा







