सिल्ली-मुरी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम, मुरी पहाड़ी मोहल्ला मस्जिद से निकला जुलूस
सिल्ली-मुरी क्षेत्र में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया।


Silli/Muri: सिल्ली-मुरी क्षेत्र में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
सुबह बड़ी संख्या में लोग मुरी पहाड़ी मोहल्ला मस्जिद पहुंचे, जहां नमाज अदा की गई। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला।
नारे और सलाम के साथ आगे बढ़ा जुलूस
जुलूस में शामिल लोग पूरे जोश और अकीदत के साथ आगे बढ़ते रहे। इस दौरान “सरकार की आमद मरहबा” जैसे नारे गूंजते रहे। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के प्रति अपनी मोहब्बत और अकीदत का इजहार किया।
इन रास्तों से गुजरा जुलूस-ए-मोहम्मदी
जुलूस मुरी पहाड़ी मोहल्ला मस्जिद से निकलकर मुरी, भिखारी चौक, बड़ा मुरी और रेलवे मार्केट होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करता रहा। इसके बाद जुलूस वापस पहाड़ी मोहल्ला मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस के वापस पहुंचने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
मस्जिद में लंगर का भी हुआ इंतजाम
इस खास मौके पर मस्जिद में लंगर का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटीं।
ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौमे पैदाइश के मौके पर मनाया जाता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

24 घंटे में रामगढ़ छोड़ो!, कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

मुकेश के घर पहुंची चतरा पुलिस, फिर सामने आया हथियार और चोरी की गाड़ियों का बड़ा खेल!







