CBSE ने शुरू किया 12th Result Re-Checking का पोर्टल
छात्रों को खत्म हुआ इंतेज़ार, अब कर सकेंगे री-चेकिंग के लिया अप्लाई।


केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12th Result Re-checking का पोर्टल शुरू कर दिया गया है। जो विद्यार्थी अपने 12th Board के रिजल्टसे प्रसन्न नहीं थे उनके लिया CBSE की तरफ से एक अच्छी खबर आई है। जिन छात्रों को अपने मार्क्स से दिक्कत थी वे अब सीबीएसई की Official Website पर री-चेकिंग के लिए अप्लाइ कर सकेंगे। मार्क्स वेरीफिकेशन या री-चेकिंग के लिया केवल वे विद्यार्थी अप्लाई कर सकेंगे, जिन्हे ऐन्सर शीट की स्कैन कॉपी आवेदन करने के बाद मिल गई है।कॉपी को अच्छे से चेक करने के बाद अगर कोई गड़बड़ी हो, तो समय पर फीस भर कर री-चेकिंग के लिए फोरम भरे।
इस वर्ष बोर्ड ने री-चेकिंग की प्रक्रिया को और मजबूत करने हेतु पर क्वेशन फीस का निया नियम जारी किया है। इस परकार विद्यार्थी केवल उन प्रश्नों परअपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे जिनमे उन्हे सच में गड़बड़ी लगती हो। छात्र पोर्टल पर लॉगिन कर उन सवालों को चुन सकते है जिनको वह चैलेंज करना चाहते है। इसके बाद उन्हे बोर्ड की ऑफिसियल मार्किंग स्कीम के आधार पर अपना ऑबजर्वेशन भी अपलोड करना होगा।
बोर्ड ने मार्क्स री-ईवैल्यूऐशन के लिए दो कैटेगारी तैयार की है। जिन विद्यार्थियों को पूरी ऐन्सर बुक के अंकों की दोबारा गिनती करवानी हो, उन्हें हर ऐन्सर बुक पर 500 रुपए की फीस देनी होगी।इसके अतिरिक्त, अगर किसी छात्र को किसी विशेष सवाल का पुनः मूल्यांकन करवाना हो, तो बोर्ड ने इसकी फीस प्रति प्रश्न 100 रुपये तय की है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









