CBSE Board 12th Result: कलकत्ता पब्लिक स्कूल के वसीम को आईपी' में मिला 100% अंक
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में राजधानी रांची स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल के परीक्षार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. मानविकी संकाय के छात्र वसीम जाफर ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के आईपी में शत प्रतिशत अंक हासिल किया है.

Ranchi News: CBSE बोर्ड 12वीं की परीक्षा में राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल के सभी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है. स्कूल में वसीम जाफर ने 97% अंक लाकर सर्वोच्च स्थान पाया है. बता दें, वसीम मानविकी संकाय का स्टूडेंट है. उसने आईपी (IP) में शत-प्रतिशत अंक हासिल किया है.
जबकि सुश्री सालेहा रिजवी 91.6% अंक लाकर दूसरे स्थान पर रही. इसके अलावा विज्ञान संकाय से सर्वश्री प्रणीत कुमार ने 90,4% अंक, शिवम झा ने 90% और पियूष पवार ने 89% अंक हासिल किया है. वहीं, वाणिज्य संकाय में सुश्री लक्ष्मी कुमारी ने 87% व सुश्री शिल्पी कुमारी ने 86% अंक लाया है.
बता दें, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के छात्रओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है वर्ष 2025 के उच्चतम अंक 96.6% से बढ़कर इस वर्ष 97% सर्वोच्च अंक रहा. 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 04 छात्र रहे. इसके अतिरिक्त विद्यालय के 10 छात्रों ने परीक्षा में 80% से 90% के मध्य अंक लाया है. जबकि 70% से 80% के मध्य कुल 21 छात्र हैं.
कलकत्ता पब्लिक स्कूल ओरमांझी के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा, प्राचार्या प्रियम्दा झा, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र, शैक्षणिक सलाहकार टीपी झा सहित सभी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की.
विद्यालय के टॉपर्स को विद्यालय परिसर में प्राचार्या प्रियम्दा झा सहित सभी शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में जमीन माफियाओं ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर की हत्या

Ranchi के बाजार में आ गई बेशकीमती सब्जी, स्वाद में नॉनवेज भी फेल...कीमत सुन उड़ेंगे आपके होश







