कन्वोकेशन नहीं इसे कैटवोकेशन कहिए!, डिग्री लेने पहुंचे स्टूडेंट के कंधे पर मजे से बैठी दिखी बिल्ली, वायरल हुआ Video
कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर डिग्री लेने का दिन हर स्टूडेंट की जिंदगी में बेहद खास होता है।


Viral News: कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर डिग्री लेने का दिन हर स्टूडेंट की जिंदगी में बेहद खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है। इस वीडियो में एक छात्र अकेले नहीं, बल्कि अपनी पालतू बिल्ली को कंधे पर बैठाकर डिग्री लेने स्टेज पर पहुंच गया। इस क्यूट अंदाज को देखकर हर कोई छात्र और उसकी बिल्ली की तारीफ कर रहा है।
स्टेज पर देखते ही खिल उठे प्रोफेसरों के चेहरे, बिल्ली को किया दुलार
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि छात्र बड़े आराम से अपनी पालतू बिल्ली को कंधे पर बैठाकर स्टेज की तरफ बढ़ता है। जैसे ही वह कॉलेज के डीन और प्रोफेसरों के पास पहुंचता है, बिल्ली को देखकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मंच पर मौजूद कुछ प्रोफेसर बिल्ली को प्यार से सहलाने लगते हैं, तो कुछ उसे दुलार करते दिखाई देते हैं।
शांति से बैठी रही बिल्ली, लोगों ने कहा- 'कन्वोकेशन नहीं ये कैटवोकेशन है'
वीडियो की सबसे खास बात यह रही कि पूरी सेरेमनी के दौरान बिल्ली बिल्कुल शांत होकर छात्र के कंधे पर बैठी रही। उसने न तो कोई उछल-कूद की और न ही किसी को परेशान किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (Twitter) पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इसे कन्वोकेशन नहीं, 'कैटवोकेशन' कहना चाहिए।" वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, "मैं यह वीडियो अपनी बिल्ली को दिखाऊंगा ताकि उसे पता चले कि दूसरी बिल्लियां कॉलेज जाकर डिग्री ले रही हैं।"

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









