मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट
कोटवा में प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस की लगातार छापेमारी जारी

Motihari, Bihar: मोतिहारी के मोतिहारी के कोटवा में छात्र रितेश यादव की जघन्य हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बाइक, जूते और खून लगे कपड़े भी बरामद किए हैं.
बताया जा रहा है कि रितेश यादव की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी. आरोप है कि सरोज यादव, सोनू यादव और उनके सहयोगियों ने मिलकर रितेश पर करीब 15 बार चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस पर भी जल्द खुलासा करने का दबाव बढ़ गया था.
पुलिस ने देर रात छापेमारी कर हत्या में शामिल सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी सरोज यादव अब भी फरार बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, रितेश यादव और सरोज यादव सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया करते थे. इसी दौरान रितेश की बहन से सरोज यादव का प्रेम संबंध हो गया था. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद और मारपीट हुई थी. बताया जाता है कि पिछले वर्ष रितेश ने सरोज यादव की पिटाई भी की थी. उसी पुरानी रंजिश और बदला लेने की नीयत से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया.
सदर एसडीपीओ-2 जितेश पांडे ने बताया कि मामले का सफल उद्भेदन कर लिया गया है. इस हत्याकांड में कुल 6 लोग शामिल हैं, जिनमें एक आरोपी सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







