2 अक्तूबर से लापता बोकारो की मुखिया सपना कुमारी Ranchi से बरामद
पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से सपना कुमारी का नंबर ट्रेस किया. जिसमें सपना का लोकेशन रांची मिला. इसके बाद बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस के साथ मिलकर सपना कुमारी को बरामद कर लिया.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: पिछले 2 अक्तूबर से लापता मुखिया सपना कुमारी (22 वर्ष) को पुलिस ने रांची से बरामद कर लिया है. सपना कुमारी बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित गुरुडीह पंचायत की मुखिया है. बताया जा रहा है कि वह गांधी जयंती (2 अक्तूबर 2025) के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अचानक लापता हो गई. जिसके बाद थाना पहुंचकर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से सपना कुमारी का नंबर ट्रेस किया. जिसमें सपना का लोकेशन रांची मिला. इसके बाद बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस के साथ मिलकर सपना कुमारी को बरामद कर लिया. बता दें, 2022 के पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया बनी थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IRAN WAR UPDATE: अमेरिका ने दो हफ्तों के लिए किया युद्धविराम, ईरान ने बताया 'राजनीतिक आपदा'

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना







