भोजपुर में खूनी रंजिश: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जगदीशपुर, किसान को लगी 2 गोली
बीते गुरुवार देर शाम भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरानी आपसी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर गोलियां चलाई. जिसमें एक किसान गंभीर रुप से घायल हो गया है.

Bhojpur Arrah (Bihar): भोजपुर जिले में गुरुवार देर शाम पुरानी आपसी विवाद को लेकर एक बार फिर दो पक्षों के बीच खूनी खेल खेला गया. जिसमें एक किसान गंभीर रुप से घायल हो गया है. यह पूरा मामला जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीलापुर गांव का है जहां आपसी विवाद के प्रतिशोध में गोलीबारी हुई. जिसमें सरोज यादव उर्फ राम लड्डू यादव (पिता- प्रयाग यादव) को दो गोली लगी.
गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद गंभीर हालत में उन्हें आरा के एक निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बताई जा रही है. इधर, इस मामले की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर पुलिस ने एसडीपीओ राजेश शर्मा और थानाध्यक्ष सुशांत मंडल के नेतृत्व ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को धर दबोचा है. पुलिस ने मौके से एक अवैध हथियार (देसी कट्टा) भी जब्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, पीलापुर के रहने वाले सरोज यादव अपने गांव में थे तभी विपक्षी गुट के हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसमें से दो गोलिया सीधे उनके सीने (कांख के पास) और दूसरी गोली कलाई में लगी. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों जगहों से गोली निकाल दी है. जिससे अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे.
वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए जगदीशपुर डीएसपी और थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला लगभग डेढ़ साल पुराने आपसी विवाद से जुड़ा है. पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हुई थी, जिसमें प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष के लोग जेल में बंद थे लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उनके बीच फिर से तनाव उत्पन्न हुआ, जो गुरुवार को हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया. जानकारी के अनुसार, झड़प के दौरान गोली चलाने वाले आरोपी को भी चोटें आई हैं. फिलहाल आरोपी फरार है.
रिपोर्ट- आशीष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह JMM का भाजपा पर तीखा शब्दबाण, कहा- अपने कुकर्मी समर्थकों पर लगाए लगाम






