Saharsa में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर मारपीट.. तीन गंभीर रूप से घायल
बिहार का सहरसा में जमीन विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों के पास जो मिला उससे वार करने लग गए. लाठी-डंडे से, पत्थर, झाड़ कुछ भी नहीं छूटा. इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए.

Bihar (Saharsa): बिहार के सहरसा में जमीन विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया. दो पक्षों में हुए जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष से विवाद और बढ़ गया. दोनों पक्षों द्वारा जमकर लाठी-डंडे के प्रयोग से मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि इस घटना में शामिल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिन टोली गांव के वार्ड संख्या 2 की बताई जा रही है.

घायलों की पहचान खुशबू देवी (40 वर्ष, पति- अवधेश राम), रूबी देवी (35 वर्ष, पति- मुकेश राम) और पृथ्वी राम (65 वर्ष) के रूप में की गई है. सभी घायलों को स्थानीय की मदद से इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि करीब तीन सौ वर्ग फीट जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि पड़ोस के ही रोहित राम, रामानंद राम सहित करीब 8–10 लोगों ने मिलकर हमला किया. वहीं दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आ रही है.ह
इस मामले में बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की अभी तक आधिकारिक सूचना थाना को नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन देने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






