28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी मशाल जुलूस, महिला आरक्षण बिल का मुद्दा गूंजेगा
28 अप्रैल को राजधानी रांची में एक विशाल मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। यह जुलूस शाम को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगा। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य संसद में महिला आरक्षण बिल के राह में रोड़े अटकाने वाले विपक्षी दलों का विरोध करना है।

JHARKHAND (RANCHI): झारखंड में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने विपक्ष के रुख के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आगामी 28 अप्रैल को राजधानी रांची में एक विशाल मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। यह जुलूस शाम को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगा। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य संसद में महिला आरक्षण बिल के राह में रोड़े अटकाने वाले विपक्षी दलों का विरोध करना और जनता के बीच उनकी भूमिका को उजागर करना है। बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को जब सदन में यह ऐतिहासिक बिल पेश किया गया, तब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया। साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दोहराते हुए कहा कि पीएम ने स्पष्ट रूप से सदन में कहा था कि देश की आधी आबादी को उचित सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं, गृह मंत्री ने भी आश्वस्त किया था कि परिसीमन की प्रक्रिया से किसी भी पक्ष को नुकसान नहीं होगा, क्योंकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन तकनीकी रूप से परिसीमन से जुड़ा हुआ है। विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयानों की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भाषा और नीयत दोनों ही महिला विरोधी हैं। साहू के अनुसार, कांग्रेस और उसके सहयोगियों के बयान उनकी हताशा को दर्शाते हैं। बीजेपी का कहना है कि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है, जबकि केंद्र सरकार महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। मशाल जुलूस के माध्यम से बीजेपी अब इस लड़ाई को सड़क पर ले जाने की तैयारी में है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सीआईडी ने ट्रेज़री घोटाले मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,मिला एक करोड़ का संदिग्ध लेनदेन

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस का सरेंडर!







