"शराब के पैसे दो, नहीं तो पीटूंगा...", रांची में पति की हैवानियत, पीड़िता ने दर्ज कराया केस
राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है।


Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। शिवपुरी स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट की रहने वाली लालसा मोहिनी ने अपने पति पर शराब के नशे में रोजाना मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी पति सार्थक सेनगुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शराब के पैसे न मिलने पर बेल्ट और डंडे से पिटाई
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी पति सार्थक सेनगुप्ता अक्सर अत्यधिक शराब का सेवन कर नशे की हालत में घर पहुंचता है। घर आने के बाद वह अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करता था। जब पत्नी पैसे देने से इनकार करती थी, तो वह आपा खो बैठता था और बेल्ट व डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई करता था। लगातार हो रही इस प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
पिता के खरीदे फ्लैट में रहता था आरोपी पति
मामले की पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया है कि पीड़िता लालसा मोहिनी के पिता ने शिवपुरी स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में एक फ्लैट खरीदा था, जहां लालसा रहने लगी थी। शादी के बाद उसका पति सार्थक सेनगुप्ता भी उसी फ्लैट में आकर रहने लगा। लेकिन वहां रहते हुए उसने धीरे-धीरे पत्नी पर अत्याचार करना शुरू कर दिया और शराब के लिए पैसे मांगने व मना करने पर मारपीट करने को अपना रोज का ढर्रा बना लिया। फिलहाल सुखदेवनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'पति आरोपी तो पत्नी की गाड़ी आतंकी संपत्ति नहीं!', आम्रपाली-मगध कोयला लेवी केस में JH हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

"गोली मारी, फिर भट्ठी में जलाया...", रांची में डायन-बिसाही मामले में आरोपी निरंजन अहीर को नहीं मिली राहत







