चक्रधरपुर में बारिश से पटरियों पर भरा पानी, कई ट्रेनों की थमी रफ्तार!
जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ते ही रेल यातायात पर बड़ा असर पड़ा है।


Jamshedpur: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ते ही रेल यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला और बिसरा स्टेशनों के बीच कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी भर गया, जिससे गुरुवार को ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को रोक-रोककर चलाया, तो कई ट्रेनों की स्पीड कम करके उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया। फिलहाल पटरियों से पानी कम होने के बाद रेलवे के इंजीनियर और कर्मचारी ट्रैक की जांच में जुट गए हैं।
12 घंटे की मूसलाधार बारिश से ट्रैक के नीचे धंसी मिट्टी
मिली जानकारी के अनुसार राउरकेला और आसपास के इलाकों में बुधवार रात करीब 2 बजे से गुरुवार दोपहर 2 बजे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। इस वजह से चक्रधरपुर मंडल के बिसरा और राउरकेला स्टेशन के बंडामुंडा A केबिन, बासंती कॉलोनी और वेदव्यास के पास रेलवे पटरियां पूरी तरह पानी में डूब गईं। हद तो तब हो गई जब वेदव्यास के पास UP Line और Third Line पर पटरियों के नीचे से मिट्टी तक धंस गई।
साउथ बिहार और उत्कल एक्सप्रेस को रोका गया
रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसकने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। सुरक्षा को देखते हुए South Bihar Express और Utkal Express जैसी प्रमुख ट्रेनों को बीच में ही नियंत्रित करके रोक दिया गया। इसके बाद बारिश रुकने और पानी का स्तर कम होते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। जांच के बाद Down Line पर कम स्पीड के साथ ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू करा दिया गया है ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'पति आरोपी तो पत्नी की गाड़ी आतंकी संपत्ति नहीं!', आम्रपाली-मगध कोयला लेवी केस में JH हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

"गोली मारी, फिर भट्ठी में जलाया...", रांची में डायन-बिसाही मामले में आरोपी निरंजन अहीर को नहीं मिली राहत







