गिरिडीह में अनियमित बिजली आपूर्ति और डिजिटल मीटर से लूट पर BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ दिया धरना
गिरिडीह में लगातार अनियमति बिजली आपूर्ति और डिजिटल मीटर से लूट पर जिला गिरिडीह ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की.

Giridih News: गर्मी के शुरू होते ही शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की आंख-मिचौनी का खेल शुरू हो गया है. जिससे लोग गर्मी का दंश झेलने को मजबूर हो गए हैं. इस बीच इधर, गिरिडीह में बीजेपी ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रहे पावर कट से नाराज होकर धरना प्रदर्शन किया.
बीजेपी नेताओं ने एरिया बोर्ड के डांडीडीह के जीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. यह धरना प्रदर्शन भाजपा के महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय और ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें काफी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. 
मौके पर भाजपा के महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय डिजिटल मीटर से बिजली उपभोक्ताओं से लूट पर भी जमकर भड़के. उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि इस कड़ी गर्मी में बिजली आपूर्ति का बदतर हालात किसी से नहीं छिपी है शाम के बाद रात होते ही पॉवर कट का खेल शुरू हो जाता है. लेकिन निकम्मी हेमंत सरकार खुद नींद में सोई हुई है. 
वहीं भाजपा नेत्री शालिनी वैशाखीयार ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार डिजिटल मीटर के जरिए सिर्फ जनता को लूट रही है. अनाप शनाप बिजली बिल भेज कर उपभोक्ताओं के जेब में डकैती डाल रही है. अब भी अगर हेमंत सरकार नहीं चेती, तो भाजपा भी उग्र आंदोलन के लिए तैयार है. धरने में संदीप डांगीच, सिकन्दर हेंब्रम, संतोष गुप्ता, अजय रंजन, नवीन सिन्हा, संजू देवी, जयशंकर सिन्हा शिंकु, मनोज यादव समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड उत्पाद विभाग ने रचा इतिहास: 2025-26 में 4013.53 करोड़ का राजस्व रिकॉर्ड, पीछे छूटा पिछला आंकड़ा 2700 करोड़

Jairam Mahato की पार्टी JLKM को बड़ा झटका ! कई नेताओं ने थामा AJSU का दामन







