बंगाल में इतिहास रचने को तैयार BJP, रांची में झालमुरही से कार्यकर्ता मना रहे जश्न
बंगाल चुनाव में पीएम के झालमुरही दुकानदार से बातचीत और झालमुरही खाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए यह जश्न मनाने में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है.

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की तैयारी में है. वहीं चुनाव कैंपेनिंग के दौरान झालमुरही का स्वाद लेते पीएम मोदी की वीडियो वायरल होने के बाद देश में कई स्थानों पर बीजेपी समर्थक झालमुरही खाकर ही जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. राजधानी रांची स्थित बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता एक-दूसरे को झालमुरही खिलाकर जीत की बधाइयां दे रहे हैं.

बंगाल वैसे तो मिठाइयों के लिए प्रचलित है लेकिन हाल के समय में प्रधानमंत्री के झालमुरही खाने के बाद अब लोगों के जश्न मनाने का तरीका भी बदल गया है. इसका प्रमाण रांची का बीजेपी कार्यालय भी बना जहां जश्न मिठाइयों से नहीं बल्कि झालमुरही से मनाया गया. कार्यकर्ताओं की माने तो झालमुरही अब बंगाल में ब्रांड बन गई है.
ममता बनर्जी यूं तो अपने कई भाषणों में रसगुल्ला का जिक्र करती नजर आती रही हैं. लेकिन उनके रसगुल्ले को पीएम मोदी के झालमुरही ने पछाड़ दिया है. वैसे तो बंगाल का रसगुल्ला जीआई टैग प्राप्त मिष्ठान है लेकिन अब झालमुरही को भी पीएम ने अलग पहचान दे दी है.
Report By - Tanay Khandelwal
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bengal Election Result: ऐसा क्या हुआ कि बदल गई फाल्टा में रिजल्ट की तारीख, दोबारा चुनाव की क्यों आई नौबत!

सत्ता फिर आयेगी ममता के हाथ या खिलेगा कमल का फूल? एग्जिट पोल की ग्राउंड रियलिटी!







