गिरिडीह में BJP ने मनाया विभाजन विभीषिका दिवस
आजादी की संध्या पर गिरिडीह BJP की ओर से शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया।


Giridih: आजादी की संध्या पर गिरिडीह BJP की ओर से शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भारत के विभाजन और पाकिस्तान के गठन के दौरान हुई हिंसा और विस्थापन को याद किया गया। इस दौरान धनबाद के BJP विधायक राज सिन्हा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, जिला महामंत्री संदीप डांगीच, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जयप्रकाश वर्मा, चुन्नुकांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, विनय सिंह और बिनीता कुमारी समेत कई BJP नेता शामिल हुए।
राज सिन्हा बोले- विभाजन का दर्द देश कभी नहीं भूल सकता
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आज ही के दिन पाकिस्तान का गठन हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई और लोगों को अपना घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
राज सिन्हा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विभाजन के दौरान हुई हिंसा के लिए कांग्रेस ने कभी देश से माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि भारत से अलग होने और विभाजन का दर्द देश कभी भुला नहीं सकता।
रंजीत राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना
महानगर अध्यक्ष रंजीत राय ने भी भारत के विभाजन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब केवल प्रोपेगेंडा की राजनीति कर रही है।
रंजीत राय ने कहा कि देश के विभाजन के समय जो राजनीति हुई, उसका खामियाजा आज भी देश को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मौजूदा कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए।
काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
कार्यक्रम के बाद BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विभाजन के दौरान हुई हिंसा और कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी को याद करना आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है, ताकि उस दौर की घटनाओं से सबक लिया जा सके।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'पति आरोपी तो पत्नी की गाड़ी आतंकी संपत्ति नहीं!', आम्रपाली-मगध कोयला लेवी केस में JH हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

"गोली मारी, फिर भट्ठी में जलाया...", रांची में डायन-बिसाही मामले में आरोपी निरंजन अहीर को नहीं मिली राहत







