गोड्डा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद खरीद-बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार
महागामा थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।


GODDA /JHARKHAND : गोड्डा जिले में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच महागामा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों के शीघ्र खुलासे और चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी के निर्देश दिए थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महागामा थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने महागामा थाना क्षेत्र के हीरा समरी गांव में छापेमारी कर अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने चोरी की बात की स्वीकार
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर समरी गांव स्थित एक झोपड़ी में छापेमारी की गई, जहां से चोरी की तीन अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस तरह पुलिस ने कुल चार चोरी की बाइक जब्त की हैं।गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और चोरी की मोटरसाइकिलों के नेटवर्क की तलाश में जुटी है। पूरे मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि जिले में वाहन चोरी और चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग! आफताब खान को गोलियों से भूना

20 पुड़िया ब्राउन शुगर लेकर घूम रहा था तस्कर! पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा







