देश की राजधानी दिल्ली में चमका बिहार का सितारा, डॉ. बाल्मीकि प्रसाद को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
दिल्ली में पूर्वी चंपारण के प्रख्यात वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. बाल्मीकि प्रसाद को उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया.

Motihari (Bihar): देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित भव्य स्टार अचीवर्स अवार्ड्स सीजन-18 के मंच से बिहार का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है. बता दें, दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित एक निजी सभागार में ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्वी चंपारण के प्रख्यात वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. बाल्मीकि प्रसाद को उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया.
ज्योतिष महासम्मेलन के इस समारोह में देश-विदेश के नामचीन ज्योतिषाचार्यों और आध्यात्मिक गुरुओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने अपने हाथों से डॉ बाल्मीकि प्रसाद को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. यह सम्मान पूर्वी चंपारण समेत पूरे बिहार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है.
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री सह कथक नृत्यांगना सुधा चंद्रा और प्रसिद्ध पॉप गायिका शिवानी कश्यप ने भी डॉ. प्रसाद को सम्मानित किया. बता दें, यह सम्मान उन्हें ज्योतिष और आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया.
सम्मान मिलने के बाद डॉ. बाल्मीकि प्रसाद ने पूर्वी चंपारण, बिहार और देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए आयोजक मंडल के साथ-साथ प्रख्यात टैरो क्वीन मीनू शर्मा, वैदिक ज्योतिषाचार्य राजीव शर्मा और लाल किताब विशेषज्ञ गुरुदेव डी. वशिष्ठ का भी आभार जताया.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, सरकार ने दिए 7 दिन

Bharat Tiwari Case : प्रशांत किशोर के 15 दिन वाले अल्टीमेटम के बाद बोले सम्राट चौधरी- "दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा"







