Bihar के बेटे शुभम बने JEE एडवांस्ड टॉपर
बिहार के शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में AIR-1 हासिल कर 330 अंक के साथ देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया।


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड-2026 परीक्षा परिणाम जारी किया जिसमे आइआइटी दिल्ली ज़ोन के शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया जो कि बिहार के रहने वाले है। शुभम ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR)1 हासिल की। इससे पहले वे जेईई मेन 2026 में भी 100 परसेंटाइल स्कोर कर चुके हैं।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा में लगभग 1.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 56,680 उम्मीदवार सफल रहे। सफल अभ्यर्थियों में 10,107 लड़कियां भी शामिल हैं। शुभम की इस उपलब्धि ने बिहार समेत पूरे देश में खुशी का माहौल बना दिया है।
शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया।उनकी सफलता उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का सपना देखते हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर शुभम को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने उन्हे बधाई दी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाढ़ लाया गया 3 लाख का ईनामी कुख्यात गैंगस्टर भोला सिंह, 12 साल से दे रहा था चकमा !

NTPC कहलगांव में बालिका सशक्तिकरण अभियान GEM-2026 का शुभारंभ







