बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने लहराया अपना परचम
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नवल बोरवाल की छात्रा नसरीन प्रवीण ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है आर्ट्स में उसने 500 में कुल 477 अंक लाकर पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. रिजल्ट आने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है

Bihar News: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के सभी संकाय के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, रिजल्ट के साथ टॉपर की सूची भी बोर्ड के द्वारा जारी कर दी गई है, आर्ट्स के टॉपर में पश्चिमी चंपारण के बगहा की एक बेटी नासरीन परवीन ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
बगहा दो प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नवल बोरवाल की छात्रा नसरीन प्रवीण ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है आर्ट्स में उसने 500 में कुल 477 अंक लाकर पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. रिजल्ट आने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दे रहे हैं.
छात्रा नासरीन ने बताया कि उसके पिता अब्दुल्लाह अंसारी दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं. नासरीन एक भाई और चार बहने हैं. माता रुबेदा खातून ने बताया कि बेटी नासरीन देर रात तक पढ़ाई करती थी, पढ़ाई के अलावा कोई भी अन्य काम नहीं करती थी. स्कूल जाती थी स्कूल से आकर फिर अपने पढ़ाई में लग जाती थी.
छात्रा नासरीन ने बताया कि वह अपने स्कूल के साथ ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से भी अपनी तैयारी की है जिसके बाद उसने इतना अच्छा रिजल्ट ला सकी नसरीन आने वाले दिनों में एक अच्छा वकील बनना चाहती है जिससे वह समाज के दबे कुछ लोगों की उचित सेवा कर सके.
दो बड़ी बहन भी कर चुकी है ग्रेजुएशन
परिवार में भले ही संसाधन कम हो, पिता सिलाई करते हो लेकिन बेटे और बेटियों में कोई फ़र्क नहीं किया जाता है, पिता अब्दुल्लाह अंसारी ने अपने एक बेटे के साथ सभी बेटियों को भी उचित शिक्षा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है. नासरीन से बड़ी दो बहने भी ग्रेजुएशन कर चुकी हैं
रिपोर्ट- संदीप
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’ का भव्य आयोजन, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन और सम्मान

मोतिहारी में सरला ब्रह्मा बाल विद्या मंदिर का 51वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन







