Bihar: रक्सौल में डीआईजी हरीकिशोर राय का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच के दिए सख्त निर्देश
रक्सौल अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बेतिया रेंज के डीआईजी हरीकिशोर राय ने वार्षिक निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न अभिलेखों, लंबित मामलों, प्राथमिकी डायरी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की.

Bihar (Motihari): रक्सौल अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बेतिया रेंज के डीआईजी हरीकिशोर राय ने वार्षिक निरीक्षण किया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उनके आगमन पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया.
निरीक्षण के दौरान डीआईजी हरीकिशोर राय एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न अभिलेखों, लंबित मामलों, प्राथमिकी डायरी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. उन्होंने रिकॉर्ड की स्थिति की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.
इसके बाद डीआईजी ने एसडीपीओ मनीष आनंद के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के तहत अनुमंडल के अलग-अलग थानों से संबंधित अभिलेखों और चल रही प्राथमिकी डायरी की समीक्षा की गई है.
डीआईजी ने कहा कि लंबित मामलों में करीब 40 प्रतिशत का निष्पादन हो चुका है, जबकि शेष मामलों को भी जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि रक्सौल सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस गश्त को और सख्त किया जाएगा तथा अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.
इस मौके पर इंस्पेक्टर रंजय कुमार, रमेश कुमार महतो, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, प्रभात कुमार सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






