चतरा पुलिस को बड़ी सफलता : पंजाब के दो तस्करों समेत चार तस्कर गिरफ्तार
सात लाख रुपये का अफीम और लग्जरी कार जब्त, 2021 में भी पंजाब के तस्करों की चतरा में हुई थी गिरफ्तारी

Chatra, Jharkhand: चतरा सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने एक किलो 319 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया है और मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से अफीम के अलावा एक काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार, विभिन्न कंपनियों का चार मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की गई है.
एसडीपीओ के अनुसार यह गिरोह चतरा के सदर थाना अंतर्गत टिकर जितनी रोड के रास्ते अफीम की बड़ी खेप खपाने की फिराक में था. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टिकर रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर PB08FT-1403) को रोका गया.
तलाशी के दौरान कार से अफीम की खेप बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि आरोपियों में चतरा और पंजाब के तस्कर शामिल हैं. इनकी पहचान संतोष कुमार दांगी और रूपेश कुमार यादव (दोनों चतरा निवासी) तथा हरेन्द्र सिंह और दविन्द्रपाल सिंह (दोनों जालंधर और शाहकोट, पंजाब निवासी) के रूप में हुई है.
एसडीपीओ ने बताया कि यह इस बात की ओर इशारा करता है कि तस्करों का नेटवर्क झारखंड से लेकर पंजाब तक फैला हुआ है. करीब साथ लाख रुपये के अफीम के साथ ओप्पो, आईफोन 14 प्रो मैक्स, वीवो और रेडमी जैसे महंगे मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किया है.
पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम की खरीद कर उसे पंजाब ले जाने के फिराक में थे. अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार और कासिम अंसारी के अलावा सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार शामिल थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा







