बड़ा सुरक्षा घेरा ध्वस्त!, JPSC-JSSC छात्र विधानसभा के अंदर पहुंचे!
विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह ऊंची-ऊंची बैरिकेडिंग कर रखी थी। लेकिन आक्रोशित छात्रों ने एक अनूठा और जोखिम भरा तरीका अपनाया। छात्रों ने एक-दूसरे के सहारे बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे सीढ़ी की तरह इस्तेमाल किया और छलांग लगाकर सुरक्षा घेरे को पार कर लिया

JPSC-JSSC Protest: राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का विधानसभा घेराव आंदोलन अब सुरक्षा व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा 'सिरदर्द' बन गया है। लाठीचार्ज, पानी की बौछार और आंसू गैस के दागे जाने के बावजूद छात्रों के आगे बढ़ने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। ताजा स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है, जहां प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस द्वारा लगाए गए भारी-भरकम लोहे के बैरिकेड्स को ही अपनी 'सीढ़ी' बना लिया और सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे विधानसभा के मुहाने तक जा पहुंचे।

बैरिकेड्स को बनाया सीढ़ी, सुरक्षा व्यवस्था में मची खलबली
विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह ऊंची-ऊंची बैरिकेडिंग कर रखी थी। लेकिन आक्रोशित छात्रों ने एक अनूठा और जोखिम भरा तरीका अपनाया। छात्रों ने एक-दूसरे के सहारे बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे सीढ़ी की तरह इस्तेमाल किया और छलांग लगाकर सुरक्षा घेरे को पार कर लिया। एक साथ भारी संख्या में छात्रों को बैरिकेड्स पार कर विधानसभा के इतने करीब आते देख मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों के हाथ-पांव फूल गए।
नारेबाजी करते हुए लगातार आगे बढ़े छात्र
सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे निकले छात्र लगातार अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। 'JPSC-JSSC में धांधली नहीं सहेंगे' और परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र बेखौफ होकर आगे बढ़ते रहे।

विधानसभा के ठीक बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर और बल प्रयोग कर छात्रों को रोकने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन छात्रों के इस अचानक और उग्र रुख के सामने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करना पुलिस के लिए भारी चुनौती बन गया।

विधानसभा के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, छावनी में तब्दील इलाका
छात्रों के विधानसभा के इतने करीब पहुंच जाने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल व्याप्त है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा परिसर और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिस बलों तथा त्वरित कार्य बल (RAF) की कंपनियों को तुरंत तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी खुद मौके पर डटे हुए हैं और छात्रों को पीछे धकेलने तथा स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता!, पेपर लीक कराने वाला गिरफ्तार, SIT ने मुंबई से दबोचा परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर

JPSC लाठीचार्ज पर भड़के सुदेश महतो! ,बापू वाटिका में धरना देकर सरकार को दी खुली चेतावनी







