जहानाबाद में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, लकड़ी की भूसी में छिपाकर लाई जा रही थी बीयर
बिहार में आधिकारिक तौर पर शराबबंदी होने के बावजूद तस्कर अपनी गैर कानूनी तरकीबों से पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो ही जाते हैं. जहानाबाद से पुलिस ने ऐसी ही तस्करी का भंडाफोड़ किया है.

Bihar (Jehanabad): जहानाबाद बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं. ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. पटना मध्य निषेध टीम और नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लकड़ी की भूसी से भरे एक ट्रक से भारी मात्रा में किंगफिशर अंग्रेजी बीयर के कार्टन बरामद किए गए हैं. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान ट्रक चालक धर्मेंद्र और करण के रूप में हुई है. दोनों आरोपी मुजफ्फरपुर के निवासी बताए जा रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, तस्कर अमृतसर बॉर्डर से ट्रक में शराब लोड कर मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजाबाजार बाईपास हाईवे पर ट्रक को रोका और तलाशी ली. जांच के दौरान लकड़ी की भूसी के नीचे छिपाकर रखे गए बीयर के कई कार्टन बरामद किए गए.
थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि शराब बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. बरामद शराब और ट्रक को जब्त कर नगर थाना लाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. यह पूरी कार्रवाई पुलिस कप्तान अपराजित लोहान के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई.
एसपी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस का उद्देश्य जहानाबाद को अपराधमुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना है, ताकि आम जनता को बेहतर माहौल मिल सके.
रिपोर्ट: बरुण कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कोसी का मगरमच्छ पहुंचा धान के खेत तक! ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पलामू: जर्जर ट्रांसफॉर्मर बना मौत का खतरा! क्या 'Strict Liability' के तहत बच सकता है बिजली विभाग? जानिए कब बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू हुई IPC की धारा 304 व 304A







