नोएडा एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार, 1 जुलाई से 12 नए शहरों के लिए शुरू होंगी इंडिगो की फ्लाइट्स
इंडिगो के नए शेड्यूल से बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, नोएडा एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों तक सीधा हवाई संपर्क.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इंडिगो एयरलाइंस 1 जुलाई से 12 नए शहरों के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने जा रही है। नए शेड्यूल के साथ एयरपोर्ट से कुल 16 शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी। एयरलाइन ने इन उड़ानों की टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, नई उड़ानें नवी मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ के लिए संचालित की जाएंगी। ये सभी फ्लाइट्स रोजाना चलेंगी। इससे पहले इंडिगो बेंगलुरु, जम्मू, हैदराबाद और अमृतसर के लिए नियमित सेवाएं दे रही है।
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ाने का मकसद दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक विकल्प देना है। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली एयरपोर्ट के बजाय जेवर से सफर करना पसंद कर रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह दिल्ली की ट्रैफिक और लंबे जाम से बचना भी है।
वहीं, अकासा एयर भी नोएडा एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं बढ़ाने की तैयारी में है। फिलहाल कंपनी नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें संचालित कर रही है और जल्द ही नए शहरों का शेड्यूल जारी कर सकती है।
यात्रियों का कहना है कि किराए में बहुत बड़ा अंतर नहीं है, लेकिन समय की बचत और आसान पहुंच के कारण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देश की MSME राजधानी बना यूपी, BRICS फोरम में गूंजी योगी सरकार की सफलता की कहानी

हाथरस में 23 जून को CM योगी का बड़ा कार्यक्रम, प्रशासन ने शुरू की जोरदार तैयारी







